लाइव न्यूज़ :

Tripura local body elections: 5,883 ग्राम पंचायत, 404 पंचायत समिति और 113 जिला परिषद सीट पर जीत, बीजेपी ने मारी बाजी, कांग्रेस, वाम दल और टीएमसी साफ!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 14, 2024 16:40 IST

Tripura local body elections Panchayat polls: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए बुधवार को राज्य के लोगों का आभार जताया।

Open in App
ठळक मुद्देTripura local body elections Panchayat polls: जिला परिषद की 113 सीटें भी जीती हैं।Tripura local body elections Panchayat polls: पंचायत चुनावों में भाजपा 5,883 सीटों पर विजयी हुई है।Tripura local body elections Panchayat polls: 6,370 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ था।

Tripura local body elections Panchayat polls: त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर वाम मोर्चा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। सत्तारूढ़ भाजपा ने 5,883 सीटों पर विजयी हासिल किया। त्रिपुरा पंचायत चुनावों में पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। 6,370 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ था। पार्टी ने 404 पंचायत समिति सीटें और 113 जिला परिषद सीटें भी जीतीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए बुधवार को राज्य के लोगों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि यह त्रिपुरा के लोगों की जीत है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 97 प्रतिशत सीट पर जीत हासिल की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। भाजपा ने ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में 71 प्रतिशत सीट निर्विरोध जीतीं। शेष 29 प्रतिशत सीट के लिए मतदान आठ अगस्त को हुआ था तथा मतगणना मंगलवार को हुई।

अधिकारी ने बताया कि पार्टी ने 606 में से 584 ग्राम पंचायतों, 35 में से 34 पंचायत समितियों और आठ जिला परिषदों में जीत हासिल की। भाजपा ने जून में त्रिपुरा की दोनों लोकसभा सीट पर विजय हासिल की थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त आसित कुमार दास ने बताया कि आठ जिला परिषदों की 96 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 93 सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस और माकपा क्रमशः दो और एक सीट पर विजयी रहीं।

पंचायत समितियों के संदर्भ में भाजपा ने कुल 188 सीट में से 173 जीतीं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने क्रमशः छह और आठ सीट जीतीं। दास ने बताया कि 1,819 ग्राम पंचायत सीट के चुनाव में भाजपा ने 1,476 सीट जीतीं। माकपा, कांग्रेस और टिपरा मोथा को क्रमशः 148, 151 और 24 सीट मिलीं। भाजपा ने इस पंचायत चुनाव में उस पर फिर भरोसा जताने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

विपक्षी दलों ने हालांकि कहा कि वे सत्तारूढ़ दल की भय फैलाने की कथित रणनीति के चलते 71 प्रतिशत सीट पर उम्मीदवार नहीं उतार पाये। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, ‘‘इस जनादेश से पता चलता है कि लोगों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके विकास कार्यक्रमों में विश्वास बना हुआ है। भाजपा ने 97 प्रतिशत सीट बड़े अंतर से जीती हैं। भविष्य में पंचायत चुनाव में 100 प्रतिशत सीट जीतने का प्रयास होना चाहिए।’’

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए त्रिपुरा की जनता का हार्दिक आभार। यह जीत उनकी है। मैं सीएम माणिक साहा, भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य और हमारे कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की विकासोन्मुखी पहल को आम लोगों तक पहुंचाने के उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।’’

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कहा कि यह देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले नायकों को याद करने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की दो वर्ष पहले शुरुआत की थी, जिसमें नागरिकों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और अपनी सेल्फी सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करने का आग्रह किया गया था। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘ मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पूरा देश तिरंगामय हो रहा है।

आज नयी दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लहरा कर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले नायकों को याद किया। तिरंगा करोड़ों देशवासियों की एकता, निष्ठा व गौरव का प्रतीक बन अनंत काल तक लहराता रहेगा।’’ गृह मंत्री ने पिछले सप्ताह सभी लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत देश के कोने-कोने में आजादी का संदेश सक्रियता से फैलाने को कहा था। 

टॅग्स :त्रिपुरामाणिक साहाBJPकांग्रेसटीएमसीसीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप