लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा वाम मोर्चा संयोजक का कोविड संबंधी जटिलताओं के चलते निधन

By भाषा | Updated: October 11, 2021 17:38 IST

Open in App

अगरतला, 11 अक्टूबर वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता एवं त्रिपुरा में विपक्षी वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर का सोमवार को कोलकाता के एक अस्पताल में कोविड-19 ​​​​संबंधी जटिलताओं के चलते निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। यह जानकारी पार्टी के एक सदस्य ने दी।

उन्होंने बताया कि मार्क्सवादी विचारक एवं प्रमुख राजनीतिक रणनीतिकार धर के परिवार में पत्नी इला और बेटी गोपा हैं। उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को शाम को अगरतला ले जाया जाएगा।

कम्युनिस्ट नेता 1970 के दशक से छात्र राजनीति से जुड़े थे और 1978 में माकपा की प्रदेश समिति के लिए चुने गए थे। वह 1995 में राज्य सचिवालय के सदस्य बने।

धर को 2008 में पार्टी सचिव बनाया गया था और वह इस पद पर 10 साल तक रहे। 2018 में, उन्हें सर्वसम्मति से वाम मोर्चा का संयोजक चुना गया था। माकपा पोलित ब्यूरो ने उनके निधन पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी धर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

देब ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘माकपा के पूर्व सचिव और वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त परिवार को दर्द सहने की शक्ति मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील