लाइव न्यूज़ :

25 साल बाद त्रिपुरा में लहराएगा BJP का झंडा, ओपिनियन पोल में बनी बहुमत वाली सरकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2018 00:39 IST

देश के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में चुनाव नजदीक आ गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां भी जीत के लिए अपना हर दांव खेलने को तैयार हैं। 60 सदस्यों वाली त्रिपुरा विधानसभा में 18 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Open in App

देश के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में चुनाव नजदीक आ गए हैं। ऐसे  में सभी पार्टियां भी जीत के लिए अपना हर दांव खेलने को तैयार हैं।  60 सदस्यों वाली त्रिपुरा विधानसभा में 18 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में चुनाव से पहले जीत के लेकर सर्वे भी शुरू कर दिए गए हैं।  न्यूज एक्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक 25 सालों से सत्ता पर काबिज सीपीआईएम इस बार औंधे मुंह गिर सकती है और सालों बाद त्रिपुरा में बीजेपी की जीत का झंडा लहराएगा। 

पेश किए गए सर्वे के मुताबिक बीजेपी यहां सरकार बना सकती है। इस चैनल ने ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी और आईपीएफटी के गठबंधन को करीब 31 से 37 सीटें मिल सकती हैं।वहीं, सत्ताधारी सीपीआईएम की बात करें तो उसे इस बार नुकसान हो सकता है। सत्ताधारी पार्टी को 23 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं। कांग्रेस एवं अन्य दलों को यहां एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है। 

25 सालों से लगाता त्रिपुरा में सीपीआईएम की सरकार है इसलिए माणिक सरकार के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी फैक्टर हावी है। हालांकि, मुख्यमंत्री माणिक सरकार फिर से धनपुर से चुनाव जीतने में सफल होंगे। सर्वे में पूरे त्रिपुरा में बीजेपी की लहर देखने को मिल रही है। माणिक सरकार के खिलाफ लोगों के बीच  संतोष का माहौल है, जिसका फायदा बीजेपी को मिलने का दावा किया गया है। 

सर्वे की मानें को बेरोजगारी और आदिवासियों के बीच स्वतंत्र त्रिपुरा की मांग एक अहम मुद्दा बनकर उभरा है। पूरे राज्य में 18 फरवरी को मतदान होगा जबकि 3 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी। राज्य की सभी बूथों पर इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के साथ वीवीपीएटी सिस्‍टम का प्रयोग किया जाएगा।कांग्रेस मुक्त भारत अभियान पर बढ़ सकती है। ऐसे में अब देखना होगा कि बीजेपी के पक्ष में आया से सर्वे कितना सही होता है कितना नहीं।

टॅग्स :बीजेपीत्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप