लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में भारी बारिश से 24 घंटे में 4 की मौत, सीएम बिप्लब देव ने बाढ़ राहत के लिए केंद्र से मांगी मदद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 18:51 IST

मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को त्रिपुरा के हालातों के बारे में बताया है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में रेस्क्यू के लिए आर्मी की भी मांग की है।

Open in App

अगरतला, 14 जून:  इस समय दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मौसम के बिगड़ते मिजाज देखने को मिल रहे हैं । दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश से हालात काफी बुरे हो गए हैं। नार्थ-ईस्ट में त्रिपुर, मिजोरम और मणिपुर में मानसून की बारिश ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। त्रिपुरा में तो हालात पिछले 24 घंटे में इतने बुरे हो गए हैं कि अब तक 4 लोगो की जान चली गई है। इसके अलावा 3500 से भी ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने त्रिपुरा के उन इलाको का हवाई दौरा किया था, जहाँ भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। 

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने बाढ़ से प्रभावित इलाको के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मदद मांगी है। न्यूज़ एजेन्सी एएनआई की खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को त्रिपुरा के हालातों के बारे में बताया है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में रेस्क्यू के लिए आर्मी की भी मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत बचाव के कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमों में भी संख्या बढ़ाने की और राज्य में राष्ट्रिय आपदा प्रबंधन दल  को बढ़ाने का अनुरोध किया है। त्रिपुरा के आपदा प्रबंधन ने बताया कि 6500 परिवारों के 1500 लोग 200 राहत शिविरों में शरण लेने के लिए पहुंच चुके हैं। 

आपको बता दें कि सिर्फ त्रिपुरा में ही नहीं पूरे नार्थ-ईस्ट में इस समय बाढ़ की स्तिथि बनी हुई है। मणिपुर में हालात बहुत बुरे हैं। त्रिपुरा और मिजोरम के ज्यादातर इलाके डूब चुकें हैं। भारी बारिश का असर खेती पर भी पड़ रहा है।  केरल में भी बारिश से जनजीवन बेहाल है। कोझिकोड जिले में भारी बारिश के कारण एक 9 साल की बच्ची की मौत हो गयी और 10 लोग लापता बताएं जा रहे हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :त्रिपुराराजनाथ सिंहबिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए