लाइव न्यूज़ :

Biplab Kumar Deb: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2022 17:01 IST

राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव भाजपा के विधायकों की बैठक में होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक दल की बैठक में आज हो सकता है नए सीएम की घोषणाबिप्लब कुमार ने कहा- संगठन मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया

अगरतला:त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को सौंप दिया। राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव भाजपा के विधायकों की बैठक में होगा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को भाजपा विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक बनाया गया है। 

रात आठ बजे विधायक दल की बैठक होगी। बिप्लब कुमार देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने कहा कि नए नेता का चुनाव किया जाएगा।

बिप्लब कुमार देब ने अपने इस्तीफे को लेकर कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि उन्हें पार्टी के आलाकमान के द्वारा इस्तीफा देने को कहा गया था। संगठन मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया।

शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने ट्विटर पर बताया कि हमने विकास कार्यों और संगठन के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया था। इसके अलावा उन्होंने 12 मई को पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। 

बिप्लब कुमार को 9 मार्च 2018 को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया था। उन्होंने सीपीएम के अमल चक्रवर्ती को हराकर बनामलीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता। आपको बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :बिप्लब कुमार देबत्रिपुराBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो