लाइव न्यूज़ :

त्रिपुराः बीजेपी के 9 और आईपीएफटी के दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, यहां देखें मंत्रिमंडल लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 15:17 IST

भाजपा के जिष्णु देव वर्मा, रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंह रॉय, मनोज कांति देब, संताना चकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान दास, सुशांत चौधरी, रामपाड़ा जमातिया और इंडीजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एनसी देब बर्मा और प्रेम कुमार रियांग शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा-आईपीएफटी की गठबंधन सरकार के नव नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रतिमा भौमिक तथा पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की घोषणा बाद में की जाएगी।

अगरतलाः त्रिपुरा में माणिक साहा की अगुवाई वाली नयी सरकार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नौ तथा आईपीएफटी के दो विधायकों ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल एस एन आर्य ने यहां राजभवन में भाजपा-आईपीएफटी की गठबंधन सरकार के नव नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें भाजपा के जिष्णु देव वर्मा, रतनलाल नाथ, प्रणजीत सिंह रॉय, मनोज कांति देब, संताना चकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान दास, सुशांत चौधरी, रामपाड़ा जमातिया और इंडीजिनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एनसी देब बर्मा और प्रेम कुमार रियांग शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रतिमा भौमिक तथा पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मौजूद रहे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों के विभागों की घोषणा बाद में की जाएगी। इन 11 मंत्रियों में से भाजपा के रामपाड़ा जमातिया और आईपीएफटी के प्रेम कुमार रियांग ही ऐसे मंत्री हैं जो बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नहीं थे।

साहा नीत मंत्रिमंडल से आईपीएफटी के मेवेर कुमार जमातिया को हटाया गया है। सुशांत चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद कहा कि नया मंत्रिमंडल ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के अधूरे सपनों’’ को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘सबकुछ सही दिशा में चल रहा है...इस दौरान केवल तीन दिन का अंतराल आया। हमें नयी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम फिर से शुरू होने की उम्मीद है।’’ पूर्व मंत्रिमंडल में सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री रहे चौधरी ने कहा कि शपथ लेने वाले लगभग सभी विधायक पहले भी मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल में केवल दो नए चेहरे शामिल किए गए हैं क्योंकि उन्हें इस काम के लिए सक्षम पाया गया है।’’ 

टॅग्स :त्रिपुराBJPमाणिक साहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो