लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023ः सीएम ममता ने कांग्रेस को दिया झटका, माकपा-कांग्रेस गठबंधन में शामिल नहीं होगी टीएमसी, 6 फरवरी से शुरू करेंगी प्रचार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2023 15:43 IST

Tripura Assembly Elections 2023: 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को चुनाव होगा। 2018 में भाजपा ने जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रचार के लिए छह फरवरी को त्रिपुरा पहुंचेंगी। तृणमूल कांग्रेस कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी। कम्युनिस्ट शासन में पीड़ित रहे कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी को वोट नहीं देंगे।

अगरतलाः तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस के गठबंधन में शामिल नहीं होगी। पार्टी नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

तृणमूल कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने कहा कि तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए छह फरवरी को त्रिपुरा पहुंचेंगी। बिस्वास ने कहा, ‘‘त्रिपुरा के आगामी विधानसभा चुनाव में माकपा-कांग्रेस गठबंधन के साथ तृणमूल कांग्रेस कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी क्योंकि कम्युनिस्ट शासन में पीड़ित रहे कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी को वोट नहीं देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा आकलन है कि माकपा-कांग्रेस की पहल का वही हश्र होगा जो 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुआ था, इसलिए हम इससे दूरी बनाए रखेंगे।’’ बिस्वास ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस उन सीट पर चुनाव लड़ेगी, जहां पार्टी के जीतने की संभावना है और चुनावी समझौते के लिए पार्टी के दरवाजे अन्य दलों के लिए खुले हैं।’’

उन्होंने बताया कि बनर्जी दो दिवसीय दौरे पर छह फरवरी को त्रिपुरा पहुंचेंगी और रोड शो करेंगी। बिस्वास ने कहा, ‘‘पार्टी प्रमुख प्रचार के लिए छह फरवरी को राज्य आएंगी और अगले दिन आयोजित होने वाले रोड शो में शामिल होंगी।’’ उन्होंने बताया कि पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव (अभिषेक बनर्जी) का चुनाव प्रचार के लिए दो फरवरी को यहां आने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर और सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।’’ इसके अलावा, कोलकाता से कई अन्य वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के लिए पूर्वोत्तर राज्य आएंगे। उल्लेखनीय है कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को चुनाव होगा। 

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023ममता बनर्जीटीएमसीBJPमाणिक साहामाणिक सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो