लाइव न्यूज़ :

Tripura Assembly Election 2023: चुनाव आयोग ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना, 30 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 12:43 IST

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और केंद्रीय अर्धसैनिक बल मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए इलाके में गश्त कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउम्मीदवार अब 30 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।नामांकन पत्रों की जांच 31 जनवरी को की जाएगी ।त्रिपुरा के 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 16 फरवरी को होगा और मतगणना दो मार्च को की जाएगी।

अगरतला: भारत निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा की 60 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी।  उम्मीदवार अब 30 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 31 जनवरी को की जाएगी और उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि दो फरवरी है।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) सुभाषीश बंदोपाध्याय ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 16 फरवरी को होगा और मतगणना दो मार्च को की जाएगी। कुल मिलाकर 28,13,478 मतदाता आगामी चुनाव में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। अंतिम मतदाता सूची में रिकॉर्ड 65,044 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी 3,328 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

बंदोपाध्याय ने कहा, “सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं-पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप उपलब्ध कराए गए हैं।” एसीईओ ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और केंद्रीय अर्धसैनिक बल मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए इलाके में गश्त कर रहे हैं। मतदान वाले राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त तीन विशेष पर्यवेक्षक शीघ्र ही वहां जाने वाले हैं। 

भाजपा ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सबसे अधिक चुनावी सभाएं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होगी। इन तीनों ही राज्यों में सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक योगी आदित्यनाथ हर राज्य के चुनाव प्रचार में भाजपा का एक्स फैक्टर साबित हो रहे हैं। गुजरात और हिमाचल के चुनावों में भी बीते साल वह चुनाव प्रचार करने गए थे।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम