लाइव न्यूज़ :

Tripura Assembly Election 2023: 259 प्रत्याशी और 45 करोड़पति, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा सबसे धनी उम्मीदवार, 41 के खिलाफ आपराधिक मामले, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 22:19 IST

Tripura Assembly Election 2023: एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 259 उम्मीदवारों में से 65 स्नातक हैं, 55 उम्मीदवार 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और 39 उम्मीदवार 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे36 उम्मीदवारों ने कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की है।नौ उम्मीदवार केवल कक्षा पांच तक ही पढ़े हैं। तृणमूल कांग्रेस के चार और दो निर्दलीय उम्मीदवार भी करोड़पति हैं।

Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमा रहे कुल 259 उम्मीदवारों में से 45 उम्मीदवार करोड़पति हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक इन करोड़पति उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 17 सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं। इसके बाद टिपरा मोथा के नौ उम्मीदवार जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सात उम्मीदवार करोड़पति हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के छह उम्मीदवार करोड़पति हैं, तृणमूल कांग्रेस के चार और दो निर्दलीय उम्मीदवार भी करोड़पति हैं।

चारीलम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, 15.58 करोड़ की चल और अचल संपत्ति के साथ सबसे धनी उम्मीदवार हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर माणिक साहा 13.90 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे सबसे धनी उम्मीदवार हैं। एडीआर के राज्य समन्वयक बिस्वेंदु भट्टाचार्य ने बताया कि माणिक साहा टाउन बारदोवली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

भट्टाचार्य ने कहा कि इस चुनाव में टिपरा मोथा के अभिजीत सरकार तीसरे सबसे धनी उम्मीदवार हैं जिनकी कुल संपत्ति 12.57 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि कुल 55 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने वाली भाजपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति भी सबसे अधिक 1.86 करोड़ रुपये है।

भट्टाचार्य ने कहा कि धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चयन भट्टाचार्य पर सबसे अधिक 3.07 करोड़ रुपये की देनदारी है। एडीआर के राज्य समन्वयक ने कहा, ‘‘ आगामी चुनावों के कुल उम्मीदवारों में से 41 (16 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है।

जबकि 2018 के चुनावों में 297 उम्मीदवारों में से 22 (7 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने आपराधिक मामलों की घोषणा की थी।’’ भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस के 13 उम्मीदवारों में से सात (54 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले हैं जबकि भाजपा के 55 में से नौ उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वाम मोर्चा के 43 उम्मीदवारों में से नौ (16 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आठ उम्मीदवारों ने खुद पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामलों के दर्ज होने की जानकारी दी है। ’’ एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 259 उम्मीदवारों में से 65 स्नातक हैं, 55 उम्मीदवार 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं और 39 उम्मीदवार 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं। इसके अलावा 36 उम्मीदवारों ने कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की है जबकि नौ उम्मीदवार केवल कक्षा पांच तक ही पढ़े हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023माणिक साहाबिप्लब कुमार देबत्रिपुराBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम