लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा और कर्नाटक विधानसभा चुनाव, नड्डा, शाह और सीएम योगी की बैठक, यूपी निकाय चुनावों पर भी चर्चा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 21:57 IST

त्रिपुरा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

Open in App
ठळक मुद्देबी एल संतोष सहित संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे। सपा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीतने में सफल रही।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने और स्थानीय निकाय चुनावों सहित आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को एक बैठक की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन नेताओं ने त्रिपुरा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया। यह बैठक नड्डा के आवास पर हुई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष सहित संगठन से जुड़े अन्य प्रमुख नेताओं ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश में हालिया उपचुनाव के नतीजे पार्टी के लिए मिले-जुले रहे। खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी (सपा) समर्थित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के उम्मीदवार के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा, जबकि रामपुर सीट उसने सपा से छीन ली। सपा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जीतने में सफल रही। मैनपुरी को सपा का गढ़ कहा जाता है। 

टॅग्स :BJPजेपी नड्डाअमित शाहउत्तर प्रदेशत्रिपुराकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए