लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा ने कोविड मामलों में वृद्धि के बाद हवाई अड्डे; रेलवे स्टेशनों पर कोरोना जांच किया अनिवार्य, अस्पतालों में मास्क हुआ जरूरी

By भाषा | Updated: April 19, 2023 14:09 IST

जिन राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर ज्यादा है वहां से त्रिपुरा आने वाले सभी घरेलू यात्रियों को हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और चुराईबाड़ी जांच द्वार पहुंचने पर अनिवार्य रूप से कोविड की जांच करानी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल से राज्य में कोविड के 10 नए मामले आ चुके हैं।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहले एक परामर्श जारी कर लोगों से भीड़भाड़ से बचने को कहा है।

अगरतलाः त्रिपुरा ने उन राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य कर दी है जिन राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर अधिक है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने  बताया कि उच्च संक्रमण दर वाले राज्य केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिन राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर ज्यादा है वहां से त्रिपुरा आने वाले सभी घरेलू यात्रियों को हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और चुराईबाड़ी जांच द्वार पहुंचने पर अनिवार्य रूप से कोविड की जांच करानी होगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मास्क लगाना जरूरी है। उनके मुताबिक, सभी सार्वजनिक स्थलों पर स्क्रीनिंग की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल से राज्य में कोविड के 10 नए मामले आ चुके हैं। उन्होंने कहा ‘‘पांच बिंदुओं वाली रणनीति पर ध्यान होना चाहिए और ये बिंदु क्रमश: जांच करना, पता लगाना, इलाज, टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन हैं।’’ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पहले एक परामर्श जारी कर लोगों से भीड़भाड़ से बचने को कहा है।

गौरतलब है कि भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,542 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बुधवार को बढ़कर 4,48,45,401 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 63,562 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 38 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,190 हो गई। 

टॅग्स :त्रिपुराकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील