लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक पर हल्लाबोलः ओवैसी ने कहा, 'भाजपा की महिला सांसदों को सबरीमाला के दर्शन क्यों नहीं कराते'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 26, 2019 09:46 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर सरकार को वाकई महिला अधिकारों की चिंता है तो भाजपा की महिला सांसदों को एक विशेष विमान में बैठाकर सबरीमाला मंदिर ले जाना चाहिए.

Open in App

एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 26 और 29 के खिलाफ है. जब समलैंगिकता और व्याभिचार को अपराध की श्रेणी की से बाहर कर दिया गया है, पर तलाक को फौजदारी का मामला बनाया जा रहा है. यह कैसे उचित है? अगर सरकार को वाकई महिला अधिकारों की चिंता है तो भाजपा की महिला सांसदों को एक विशेष विमान में बैठाकर सबरीमाला मंदिर ले जाना चाहिए.

''कांग्रेस का विरोध सिर्फ तीन तलाक को इसे फौजदारी मामला बनाने से है, जबकि यह दीवानी मामला है. लाखों हिंदू महिलाओं को उनके पतियों ने छोड़ दिया है, उनकी चिंता क्यों नहीं की जा रही है?''

गौरव गोगोई, कांग्रेस

भाजपा की पूनम महाजन ने कहा कि यह विधेयक पूरे विश्व में यह बात स्थापित करेगा कि यह सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' की भावना के साथ मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज बदल रहा है, देश बदल रहा है और ऐसे में उन धार्मिक मान्यताओं में बदलाव होना चाहिए जो महिलाओं के खिलाफ हैं। पूनम ने कहा कि इस विधेयक के कानून बन जाने से तीन तलाक देने वालों में डर पैदा होगा और इस समस्या पर रोक लगेगी।

माकपा के ए एम आरिफ ने भी विधेयक का विरोध किया और पूछा कि अगर पति जेल चला जाएगा तो फिर पत्नी को गुजारा भत्ता कौन देगा? चर्चा में भाजपा की अपराजिता सारंगी, लाकेट चटर्जी, आईयूएमएल के ई टी मोहम्मद बशीर, अन्नाद्रमुक के रवींद्रनाथ कुमार, नेशनल कान्फ्रेंस के हसनैन मसूसदी और कांग्रेस की जोतिमणि ने भी भाग लिया।

टॅग्स :तीन तलाक़असदुद्दीन ओवैसीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी