लाइव न्यूज़ :

ट्रिपल तलाकः AIMPLB को नामंजूर है मोदी सरकार का बिल, बताया महिला विरोधी

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 24, 2017 18:25 IST

26 दिसंबर को नरेंद्र मोदी सरकार संसद में तीन तलाक को लेकर बिल को पेश करने जा रही है।

Open in App

26 दिसंबर को नरेंद्र मोदी सरकार संसद में तीन तलाक को लेकर बिल पेश करने जा रही है। इससे पहले ही ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इसके विरोध में उतर आया है। बोर्ड ने लखनऊ में इसको लेकर आपात बैठक बुलाई, जिसमें इस बिल को महिला विरोधी बताया गया है। कई घंटे चली बैठक के बाद बोर्ड ने इस बिल को खारिज करने का निर्णय लिया है। साथ ही तीन साल की सजा देने वाले प्रस्तावित मसौदे को क्रिमिनल एक्ट करार दिया। बोर्ड की बैठक में तीन तलाक पर कानून को महिलाओं की आजादी में दखल कहा गया है और मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप व शरीयत के खिलाफ बताया गया। 

इस बैठक में बोर्ड की वर्किंग कमेटी के सभी 51 सदस्यों को बुलाया गया था, जिसमें  महज 19 लोग ही पहुंचे। घंटों चली इस बैठक में मुख्य रूप से बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी, बोर्ड के महासचिव मौलना सईद वली रहमानी के अलावा सेक्रेटरी मौलना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, खलीलुल रहमान सज्जाद नौमानी, मौलाना फजलुर रहीम, मौलाना सलमान हुसैनी नदवी भी शिरकत करने पहुंचे। इसके अलावा बैठक में एमआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी पहुंचे थे।

बोर्ड के प्रवक्ता खलीलुल रहमान सज्जाद नौमानी का कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक को निष्प्रभावी बताया है तो इसके लिए सजा कैसी। बिल को बनाते समय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, मुस्लिम समुदाय और मुस्लिम ख्वातीनों की नुमाइंदगी करने वाले संगठनों से मशविरा नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि तीन तलाक के मुद्दे पर  बिल को बनाने के लिए कोई भी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। इस मसले को लेकर बोर्ड अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। साथ ही इस बिल को वापस लेने के लिए अनुरोध करेंगे।

टॅग्स :तीन तलाक़नरेंद्र मोदीमोदी सरकारमोदीभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप