लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 24 लोकसभा सीटों पर आगे, भाजपा को 17 सीटों पर बढ़त

By भाषा | Updated: May 23, 2019 12:24 IST

दार्जीलिंग लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजू बिस्ता तृणमूल कांग्रेस के अमर सिंह राय से 9,107 मतों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस से दो बार सांसद रह चुके सुदीप बंधोपाध्याय कोलकाता उत्तर में भाजपा के राहुल सिन्हा से 8,010 मतों से आगे हैं। जंगीपुर निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र और कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस के खलीलुर रहमान से 14,333 मतों से पीछे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट पर 32,585 मतों से आगे हैं। वह इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं। बसीरहाट में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार नुसरत जहां रूही भाजपा उम्मीदवार सयनतन बसु से 14,706 मतों से आगे हैं।

पश्चिम बंगाल की कुल 42 लोकसभा सीटों पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझान में तृणमूल कांग्रेस जहां 24 सीटों पर आगे है, वहीं भाजपा ने राज्य में पहली बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 लोकसभा सीटों पर बढ़त बना ली है। कांग्रेस जहां केवल एक सीट पर आगे है, वहीं वाम मोर्चा अभी किसी सीट पर आगे नहीं है। केंद्रीय मंत्री एवं आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो तृणमूल कांग्रेस की मुनमुन सेन से 46,244 मतों से आगे चल रहे हैं।

बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार एस एस अहलूवालिया तृणमूल कांग्रेस की मुमताज संघमिता से 10,546 मतों से आगे हैं। मेदिनीपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भुनिया से 5,726 मतों से आगे हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट पर 32,585 मतों से आगे हैं। वह इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं।

दार्जीलिंग लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजू बिस्ता तृणमूल कांग्रेस के अमर सिंह राय से 9,107 मतों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस से दो बार सांसद रह चुके सुदीप बंधोपाध्याय कोलकाता उत्तर में भाजपा के राहुल सिन्हा से 8,010 मतों से आगे हैं। जंगीपुर निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र और कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस के खलीलुर रहमान से 14,333 मतों से पीछे हैं।

अभिजीत ने 2014 में इस सीट पर 8,161 मतों के मामूली अंतर से जीत दर्ज की थी। घाटल लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक अधिकारी (देव) भाजपा की भारती घोष से 7,173 मतों से आगे हैं। दमदम में तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय भाजपा के सामिक भट्टाचार्य से 11,616 मतों से आगे हैं। प्रतिष्ठित कोलकाता दक्षिण सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार माला रॉय नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते एवं भाजपा उम्मीदवार चंद्र बोस से 44,627 मतों से आगे हैं।

बहरामपुर में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अपूर्बा सरकार से 7,402 मतों से आगे हैं। बांकुड़ा में पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी भाजपा के सुभाष सरकार से 8,360 मतों से पीछे हैं। बैरकपुर लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश त्रिवेदी भाजपा के अर्जुन सिंह से 1,532 मतों से आगे हैं। कृष्णनगर सीट पर तृणमूल कांग्रेस के महुआ मोइत्रा भाजपा के कल्याण चौबे से 22,193 मतों से आगे हैं।

बसीरहाट में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार नुसरत जहां रूही भाजपा उम्मीदवार सयनतन बसु से 14,706 मतों से आगे हैं। अलीपुर द्वार में भाजपा उम्मीदवार जॉन बारला तृणमूल कांग्रेस के दसरथ टिर्की से 24,448 मतों से आगे हैं। आरामबाग लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी अपूर्बा पोद्दार भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी तपन कुमार रॉय से 15,110 मतों से आगे चल रही हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो