लाइव न्यूज़ :

तृणमूल ने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीरों को किया ट्वीट, बताया भाजपा का साथी

By भाषा | Updated: April 22, 2022 22:13 IST

तृणमूल नेताओं ने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए भाजपा को आत्ममंथन की सलाह दी है

Open in App
ठळक मुद्देजहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार और टीएमसी नेता अजीजुल रहमान की तस्वीर सामने आयी थी इसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल भाजपा के नेताओं के साथ अंसार की तस्वीर सामने कर दी हैतृणमूल पार्षद रहमान ने अंसार के साथ वायरल हुई फोटो पर सफाई देते हुए कहा, “हम जनप्रतिनिधि हैं"

कोलकाता: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के आरोपी मोहम्मद अंसार के साथ तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद की तस्वीर वायरल होने के बाद तृणमूल नेताओं ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर अंसार के साथ भाजपा नेताओं की कथित तस्वीरें साझा की और भाजपा को आत्ममंथन की सलाह दी।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक कई समाचार चैनलों ने गुरुवार को मोहम्मद अंसार और हल्दिया से पार्षद अजीजुल रहमान की तस्वीरें दिखाई थीं। तृणमूल सदस्य रहमान ने उस तस्वीर की पुष्टि करते हुए कहा था कि वो तस्वीर साल 2019 में ली गई थी।

तृणमूल पार्षद ने अंसार के साथ फोटो वायरल होने पर सफाई देते हुए कहा, “हम जनप्रतिनिधि हैं और लोग हमारे साथ तस्वीर खिंचवाते रहते हैं।” 

वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस मामले को तूल दिए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस की ओर से पलटवार करते हुए ममता बनर्जी सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी सहित कई अन्य तृणमूल नेताओं ने हिंसा आरोपी अंसार के भाजपा नेताओं की कथित तस्वीरें ट्वीट की हैं।

मंत्री और तृणमूल पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने ट्विटर पर अंसार की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, “मेरा मानना है कि हमारी प्राथमिकता न्याय सुनिश्चित करना होनी चाहिए। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। यहां हम देख रहे हैं कि कैसे अंसार भाजपा के साथ नजदीक से जुड़ा रहा। एक पक्ष को ही नहीं देखना चाहिए।”

इसी प्रकार ममता सरकार के पर्यटन, सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री इंद्रनील सेन ने भी भाजपा नेताओं संग अंसार की तस्वीर को साझा किया है। 

इस मामले में भाजपा की आलोचना करते हुए तृणमूल के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल घोष ने पत्रकारों से कहा, “भाजपा को हल्दिया के रहने वाले अंसार के साथ हमारे एक स्थानीय नेता की पुरानी फोटो वायरल करने के बदले यह बताना चाहिए कि वह उनके राजनीतिक कार्यक्रमों में क्या कर रहा था।”

वहीं तृणमूल के आरोपों का जवाब देते हुए बंगाल भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी पार्टी नैतिकता और निष्ठा में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा, “अंसार को हमारे नेता शुभेन्दु अधिकारी की कार पर उस दिन पत्थर मारते देखा गया था जब साल 2021 विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई थी। वह भाजपा के साथ कैसे हो सकता है? हमारी पार्टी ऐसे तत्वों को कभी शरण नहीं देती।” 

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाTrinamool CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो