लाइव न्यूज़ :

तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, शुभेंदु अधिकारी घर वापसी चाहते हैं लेकिन पार्टी के दरवाजे उनके लिए बंद है

By भाषा | Updated: February 9, 2022 22:00 IST

कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी ने जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उसके कारण पार्टी उन्हें वापस नहीं लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु अधिकारी बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी इस समय बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं कुणाल घोष ने कहा कि शुभेंदु जैसे लोगों के तृणमूल के दरवाजे बंद हैं

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रवक्ता कुणाल घोष ने बुधवार को इस बात का दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी टीएमसी में वापसी के इच्छुक हैं क्योंकि भाजपा में उनका दम घुटने लगा है।

घोष ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु की ”अपमानजनक टिप्पणियों” के कारण पार्टी उन्हें वापस नहीं लेगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2020 में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह उन लोगों की टिप्पणियों का जवाब नहीं देते, जो भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी थे।

बिधाननगर निकाय चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता को ”गिरगिट” बताते हुए अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि दत्ता को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देना भाजपा की भूल थी।

दत्ता ने 2019 में टीएमसी छोड़ दी थी और 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में हार का सामना करना पड़ा था और बाद में वह टीएमसी में लौट आए।

भाजपा नेता शुभेंदु द्वारा दत्ता की आलोचना से जुड़े सवाल पर घोष ने कहा, ”शुभेंदु मानसिक अवसाद से पीड़ित हैं क्योंकि भाजपा में शामिल होने के पीछे जो उनके सपने थे, वे कुचल दिए गए हैं। हमारे पास जानकारी है कि वह उन दो-तीन अन्य नेताओं के साथ टीएमसी में वापस आना चाहते हैं, जिन्हें वह अपने साथ ले गए थे।” उन्होंने कहा, ”लेकिन, शुभेंदु जैसे लोगों के लिए हमारे दरवाजे बंद हैं।”

(यह खबर सीधे न्यूज एजेंसी 'भाषा' से ली गई है। लोकमत समचार इस खबर के लिए उत्तरदायी नहीं है)

टॅग्स :Shubhendu AdhikariMamata Banerjeeपश्चिम बंगालTrinamool CongressBJPWest Bengal BJPWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष