लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में जीएनसीटीडी विधेयक को रोकने के लिए तृणमूल सांसद दिल्ली गए

By भाषा | Updated: March 24, 2021 09:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल को अधिक अधिकार देने संबंधी विधेयक को राज्यसभा में पारित होने से रोकने के लिए उनकी पार्टी के सदस्य राष्ट्रीय राजधानी रवाना हो गए हैं।

ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘दो दिन में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के सदस्य जीएनसीटी विधेयक को रोकने के लिए दिल्ली गए हैं। इस विधेयक में दिल्ली की चुनी हुई सरकार से ताकत छीनने का प्रावधान है। यह विधेयक लोकतंत्र, संविधान और संसद के सीने पर एक और वार है। अब तक का सबसे खराब विधेयक....।’’

ओ ब्रायन ने मंगलवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर उच्च सदन में तृणमूल सदस्यों की अनुपस्थिति के मद्देनजर विधेयक पर चर्चा और पारित करने की प्रक्रिया स्थगित करने का अनुरोध किया था।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2021 को सोमवार को लोकसभा ने मंजूरी दी जिसमें साफ तौर पर यह प्रावधान है कि दिल्ली में ‘‘सरकार’’ का मतलब ‘‘उपराज्यपाल’’ है।

विधेयक में दिल्ली सरकार के लिए कोई भी कदम उठाने से पहले उप राज्यपाल की मंजूरी लेने को अनिवार्य बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए