लाइव न्यूज़ :

विनिवेश पर विरोध जताते हुए तृणमूल सदस्यों ने किया राज्यसभा में कार्यवाही का बहिष्कार

By भाषा | Updated: July 8, 2019 15:16 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के विनिवेश पर विरोध जताते हुए राज्यसभा में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर चले गए। शून्यकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों के विनिवेश का मुद्दा उठाना चाहा। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसकी अनुमति नहीं दी।

नायडू ने कहा कि मुद्दे उठाने की एक प्रक्रिया होती है और वह किसी तरह के दबाव में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर समय बचेगा तब वह तृणमूल सदस्यों को उनका मुद्दा उठाने की अनुमति देंगे। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने अपना मुद्दा उठाना चाहा। तब सभापति ने कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड पर नहीं जाएगा।

इस पर तृणमूल सदस्य अपने स्थान से उठ कर आगे आ गए और नारे लगाने लगे। शून्यकाल के बाद जब प्रश्नकाल शुरू हुआ तब तृणमूल सदस्य सुखेन्दु शेखर राय ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया। लेकिन सभापति ने कहा कि सदन में अभी व्यवस्था नहीं है। सभापति ने तृणमूल सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने को कहा।

तृणमूल सदस्य अपने स्थानों पर आ गए। सुखेन्दु शेखर राय ने दूसरी बार व्यवस्था का प्रश्न उठाने की अनुमति मांगी। लेकिन सभापति ने इंकार कर दिया। इस पर तृणमूल कांग्रेस के सदस्य कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर चले गए। 

टॅग्स :टीएमसीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप