लाइव न्यूज़ :

तृणमूल नेता पवन वर्मा ने दिया पार्टी से दिया इस्तीफा, साल भर पहले नीतीश के दरबार से निकाले गये थे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 12, 2022 16:55 IST

तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पवन वर्मा साल भर पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में हुआ करते थे। नीतीश कुमार ने उन्हें और प्रशांत किशोर को एक साथ पार्टी से निकाला था।

Open in App
ठळक मुद्देपवन कुमार वर्मा ने तृणमूल की राष्ट्रीय प्रमुख ममता बनर्जी को दिया अपना इस्तीफा जदयू ने पवन वर्मा को साल 2020 में सीएए के मुद्दे पर विरोध के कारण पार्टी से निकाला था जदयू से राज्यसभा के सांसद रहे पवन वर्मा राजनीति में आने से पहले आईएएस अधिकारी रहे हैं

दिल्ली: पूर्व नौकरशाह और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार वर्मा ने शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय प्रमुख ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पवन कुमार वर्मा तृणमूल कांग्रेस में आने से पहले नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में हुआ करते थे।

वर्मा द्वारा तृणमूल से इस्तीफा देने के पीछे नीतीश कुमार द्वारा एनडीए छोड़कर विपक्ष की राजनीति में शामिल होने को माना जा रहा है। कयास लग रहे हैं कि वर्मा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन में लौटने पर नाखुश हैं और उन्हें आशंका है कि आने वाले समय में नीतीश कुमार विपक्ष की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के नजदीक आ सकते हैं।

पवन वर्मा ने अपने इस्तीफे के संबंध में ट्विटर पर लिखा, "कृपया तृणमूल कांग्रेस से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। मुझे आप द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत, स्नेह और शिष्टाचार के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं, भविष्य में आपके साथ संपर्क में रहने का प्रयास करूंगा।"

मालूम हो कि जदयू से राज्यसभा सांसद रहे पवन कुमार वर्मा राजनीति में आने से पहले आईएएस अधिकारी थे। वर्मा पिछले साल यह कहते हुए टीएमसी में शामिल हुए थे कि वो विपक्ष को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए तृणमूल से जुड़ रहे हैं।

नीतीश कुमार पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने साल 2020 में पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा और देश के जानेमाने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जब उन्होंने मोदी सरकार के विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का जोरदार विरोध किया था।

चूंकि उस समय बिहार में नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग से बिहार में सरकार चला रहे थे, इस कारण उन्होंने वर्मा और किशोर द्वारा सीएए-एनआरसी के विरोध को गलत ठहराते हुए पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता माना था और इस कारण दोनों को निष्कासित कर दिया था। लेकिन चूंकि अब नीतीश कुमार एनडीए से स्वतंत्र हो गये हैं और बिहार में भाजपा के नमस्ते करते हुए राजद के साथ मिलकर सरकार बना ली है।

इस कारण पवन कुमार वर्मा सरीखे नेताओं को डर है कि कहीं नीतीश कुमार विपक्षी नेता के सर्वमान्य खाली स्पेस पर कब्जा कर लेंगे और इसके लिए वो तृणमूल के करीब आ सकते हैं। संभवतः इस कारण उन्होंने पार्टी से किनारा करने का फैसला किया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Trinamool Congressजेडीयूनीतीश कुमारप्रशांत किशोरPrashant Kishor
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील