लाइव न्यूज़ :

तृणमूल नेता कुणाल घोष दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल के आवास गए; नहीं मिली प्रवेश की अनुमति

By भाषा | Updated: July 7, 2021 01:20 IST

Open in App

कोलकाता/नई दिल्ली, छह जुलाई पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ कथित मुलाकात को लेकर भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को हटाने की तृणमूल कांग्रेस की मांग पर चल रही बहस के बीच तृणमूल के राज्य महासचिव कुणाल घोष मंगलवार को बिना बताए मेहता के आवास पहुंच गए, लेकिन उन्हें भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

घोष ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पहले से मिलने का समय नहीं लिया था और वह इसके बिना ही मेहता से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि शुभेंदु भी पहले से समय लेकर नहीं आए थे, तो फिर उन्हें अंदर कैसे जाने दिया गया।’’

घोष ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने सुरक्षा गार्ड से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि मैंने मुलाकात के लिए पहले से समय नहीं लिया है। केवल उन्हीं लोगों को अंदर जाने और सॉलिसिटर जनरल से मिलने की अनुमति है, जिन्होंने मिलने के लिए पहले से समय लिया है या जो किसी मुकदमे के संबंध में मिलना चाहते हैं।’’

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल नेता से इस तरह का ‘‘नाटक नहीं करने’’ को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए