लाइव न्यूज़ :

तृणमूल प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्री, नीति आयोग के अधिकारियों से मुलाकात

By भाषा | Updated: September 1, 2021 01:29 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और नीति आयोग के अधिकारियों से मुलाकात करके इस साल की शुरुआत में आये चक्रवात यास से बुरी तरह प्रभावित हुए दीघा और सुंदरबन के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक मदद मांगी। प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के घाटल में बार-बार आने वाली बाढ़ को रोकने के लिए सात साल पुराने मास्टर प्लान को लागू करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सौमेन कुमार महापात्र, मानस रंजन भुनिया, श्रीकांत महतो, सेउली साहा, हुमायूं कबीर और सुखेंदु शेखर रे शामिल थे।टीएमसी नेताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र को वित्तीय सहायता के लिए कई बार पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक मदद नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos