लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस का ट्विटर हैंडल हैक, 'युग लैब्स' में बदला गया पार्टी का डिस्प्ले पिक्चर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2023 11:19 IST

पार्टी के खाते का डिस्प्ले पिक्चर बदल दिया गया था और डिस्प्ले हैंडल "युग लैब्स" में बदल दिया गया है। युग लैब्स यूएस में स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो एनएफटी और डिजिटल कलेक्टिबल्स विकसित करती है। यह क्रिप्टोक्यूरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी माहिर है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल बुधवार को हैक कर लिया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।इससे पहले वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल बुधवार को हैक कर लिया गया। पार्टी के खाते का डिस्प्ले पिक्चर और डिस्प्ले हैंडल "युग लैब्स" में बदल दिया गया है। हैकरों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर ‘यूगा लैब्स’ की तस्वीरें पोस्ट कीं, जो क्रिप्टोकरेंसी बाजार में व्यापार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ‘नॉन फंजिबल टोकन’ (एनएफटी) हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने मंगलवार को पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी ट्विटर के अधिकारियों के संपर्क में है और इस मुद्दे को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही है। बकौल डेरेक,  हम ट्विटर के अधिकारियों के संपर्क में हैं जो समस्या को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हमें त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पिछले साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसके बाद खाते ने क्रिप्टो-मुद्राओं को बढ़ावा देना शुरू कर दिया। पार्टी के ट्विटर बायो विवरण को "NFT करोड़पति" में बदल दिया गया था और डिस्प्ले फोटो को बोरेड एप यॉट क्लब (BAYC) संग्रह से एक तस्वीर में बदल दिया गया था। इससे पहले, एक अक्टूबर को तेलुगु देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था।

टॅग्स :टीएमसीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप