लाइव न्यूज़ :

भाजपा के वादे पूरे नहीं करने से त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस को स्थान मिला:सुष्मिता देव

By भाषा | Updated: September 1, 2021 20:49 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव ने बुधवार को दावा किया कि सत्ताधारी भाजपा किए गए वादों पर खरी नहीं उतरी जबकि वाम मोर्चा समय के साथ कमजोर होता गया, इसलिए उनकी पार्टी को त्रिपुरा में विस्तार के लिए एक ''तैयार मंच'' मिलेगा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सुष्मिता देव हाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई हैं। सुष्मिता देव ने अगरतला में संवाददाताओं से कहा, '' जब मैं 2018 में कांग्रेस की ओर से त्रिपुरा आयी थी, तो भाजपा ने लोगों से कई चुनावी वादे किए थे। हालांकि, भाजपा ने उन वादों को कभी पूरा नहीं किया। इससे तृणमूल कांग्रेस (यहां विस्तार करने के लिए) को एक तैयार मंच मिला है।'' उन्होंने कहा कि पूर्व में राज्य में सत्तारूढ़ रहा वाम मोर्चा निष्क्रिय हो गया है जबकि कांग्रेस के पास सभी बूथों के लिए समिति भी नहीं है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बंगाल के दो अन्य नेता -ब्रत्य बसु और प्रतिमा मंडल- भी बुधवार को त्रिपुरा पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए बसु ने कहा, '' अगर भाजपा हमें विपक्ष के रूप में स्वीकार नहीं करती है, तो वे हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला क्यों कर रहे हैं? वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर दबाव क्यों बना रहे हैं? वे हमसे इतना डरे हुए क्यों हैं?'' प्रतिमा मंडल ने कहा कि त्रिपुरा में लोग तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनाने और पश्चिम बंगाल सरकार के विकास मॉडल का लाभ लेने के पक्ष में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम