लाइव न्यूज़ :

तृणमूल ने केंद्र पर लगाया बदले की भावना से राजनीति करने का आरोप

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:44 IST

Open in App

हाल में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा को सम्मन जारी करने पर तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर “बदले की भावना से राजनीति” करने का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले के संबंध में ईडी ने सम्मन जारी किये थे। तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार गई थी इसलिए अब वह प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। रॉय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के विरुद्ध केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और उसके नेताओं खिलाफ जांच को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी भी सीबीआई की भांति “पिंजरे में बंद तोता है।” रॉय ने कहा, “उन्होंने ऐलान किया था कि वे पश्चिम बंगाल पर कब्जा करेंगे। वे दिल जीतना नहीं चाहते थे, वे राज्य और इसके लोगों पर कब्जा करना चाहते थे। और अब जब वे हार गए हैं, तब अपने विरोधियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। अभिषेक बनर्जी और उनके मित्रों को भी डराया जा रहा है। जिन्हें निष्पक्ष समझा जाता है क्या उन एजेंसियों का यही कर्तव्य है?” उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई दोनों भाजपा के लिए काम कर रही हैं। रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में काम कर रहे अधिकारियों को भी बिना किसी साक्ष्य के परेशान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील