लाइव न्यूज़ :

आदिवासी छात्रों को मिलेंगे निफ्ट के डिजाइन किये हुए खादी के स्कूली परिधान

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी सरकार संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय छात्रावासों में अध्ययन कर रहे आदिवासी छात्रों को खादी के विशेष परिधान मिलेंगे जिन्हें यहां नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) ने तैयार किया है। आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंडा ने बताया कि मंत्रालय इस उद्देश्य से 2020-21 में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के पास से 14.7 करोड़ रुपये कीमत का छह लाख मीटर खादी का कपड़ा खरीदेगा।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में केवीआईसी के साथ करार किया गया है।

इस समय 23 राज्यों में स्थित ऐसे स्कूलों में करीब 73,000 आदिवासी छात्र पढ़ रहे हैं।

मुंडा ने कहा, ‘‘इन स्कूलों में अब तक छात्रों के लिए कोई विशेष परिधान नहीं था। निफ्ट, नयी दिल्ली ने परिधान तैयार किया है जिसमें एक विशेष लोगो और अलग तरह के रंगों का सामंजस्य है। इसके लिए केवीआईसी से सबसे अच्छा खादी का कपड़ा मंगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए