लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में बाघ के संदिग्ध हमले में आदिवासी व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:22 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 नवंबर कुमराम भीम आसिफाबाद जिले के वन क्षेत्र में 21 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की मौत एक जानवर के हमले में हो गई है। हमले के पीछे बाघ के होने का संदेह है।

वन अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार को कगहाजनगर वन खंड में हुई। पीड़ित अपने दोस्तों के साथ वन क्षेत्र में गया था। व्यक्ति पर कथित तौर पर बाघ ने हमला किया था और उसे घसीटते हुए करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में लेकर चला गया।

पीड़ित के साथ जंगल गए दो अन्य व्यक्ति उस समय जंगल की लकड़ियां जमा करने गए थे और लौटने पर अपने दोस्त को लापता पाया। इसके बाद उन दोनों ने ग्रामीणों को बताया और बाद में व्यक्ति का आंशिक रूप से खाया हुआ शरीर बरामद हुआ।

वन अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और पंजों के निशान देखे। इसकी जांच चल रही है कि हमला करने वाला जीव बाघ था या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?