लाइव न्यूज़ :

कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए पांच आतंकवादियों में टीआरएफ, हिज्बुल के कमांडर शामिल

By भाषा | Updated: November 18, 2021 14:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 नवंबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में मारे गए पांच आतंकवादियों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) और हिज्बुल मुजाहिदीन के जिला कमांडर शामिल थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण-कश्मीर जिले के पोम्बे और गोपालपुरा इलाकों में बुधवार को मुठभेड़ हुई थी। पोम्बे में तीन आतंकवादी और गोपालपुरा में दो आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ हिज्बुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर शाकिर नजर पोम्बे मुठभेड़ में, दो अन्य आतंकवादियों के साथ मारा गया। वह 2018 से सक्रिय था।’’

पुलिस ने बुधवार को बताया था कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ का कमांडर आफाक सिकंदर गोपालपुरा मुठभेड़ में मारा गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ दोनों अभियान में हमने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बल ने भी जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए