लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में हमेशा बदल रहा है रुझान, कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस, आखिर किस हाथ लगेगी बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 14:12 IST

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 75 सीट जीतने का लक्ष्य तय करने वाली भाजपा 37 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी हे और 10 सीटों पर आगे है।

Open in App
ठळक मुद्देजजपा को पूरे परिदृश्य में किंगमेकर के तौर पर देखा जा रहा है जो सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।इंडियन नेशनल लोक दल दो सीटों पर जबकि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अब तक प्राप्त रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है और यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 75 सीट जीतने का लक्ष्य तय करने वाली भाजपा 37 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 35 सीटों पर आगे है। जननायक जनता पार्टी (जजपा) विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरी हे और 10 सीटों पर आगे है।

जजपा को पूरे परिदृश्य में किंगमेकर के तौर पर देखा जा रहा है जो सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। इंडियन नेशनल लोक दल दो सीटों पर जबकि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा, ‘‘यह दिखाता है कि खट्टर सरकार के विरोध में लहर है।’’ यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी किसे समर्थन देगी, उन्होंने कहा, ‘‘यह कहना बेहद जल्दबाजी होगी। हम अपने विधायकों की पहले एक बैठक बुलाएंगे और विधानसभा के अपने नेता पर कोई फैसला लेंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी के ‘अभियान 75’ पर चुटकी लेते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा 75 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से बहुत पीछे रह जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।’’ शुरुआती रुझान के अनुसार, मुख्यमंत्री एवं भाजपा दिग्गज मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट पर और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर आगे चल रहे हैं। भाजपा के सात मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और राज्य पार्टी प्रमुख अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष कवंर पाल, राज्य भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला पीछे चल रहे हैं। विधानसभा सीटों के रूझान में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं देख प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए खिलाड़ियों में से हॉकी के पूर्व कप्तान संदीप सिंह, पहलवान बबीता फोगाट आगे चल रहे है वहीं पहलवान योगेश्वर दत्त पीछे चल रहे हैं। वरिष्ठ मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी से आगे चल रहे हैं।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नेता सतीश नांदल से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई और किरण चौधरी अपनी अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनने के आसार के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है और सत्तारूढ़ पार्टी की नैतिक हार हुई है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि हरियाणा में कांग्रेस अगली सरकार का गठन करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला कैथल सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं। दुष्यंत चौटाला उचान कलां सीट पर करीबी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की प्रेमलता से आगे चल रहे हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणादुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टरभूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो