लाइव न्यूज़ :

भारत को दुनिया की 'बलात्कार' राजधानी कहकर सोशल मीडिया पर चलाया गया ट्रेंड, जानिए क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2024 08:32 IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते मंगलवार को 'भारत में क्या गलत है' जैसे पोस्टों की अचानक से बाढ़ आ गई।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'भारत में क्या गलत है' जैसे पोस्टों की अचानक से बाढ़ आ गईएक्स पर 2.5 लाख से अधिक पोस्ट के साथ यह मुद्दा ट्रेंड में आया और MyGovIndia ने भी इसमें भाग लियायह मामला झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ हुए गैंगरेप से संबंधित था

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीते मंगलवार को 'भारत में क्या गलत है' जैसे पोस्टों की अचानक से बाढ़ आ गई। शाम होते-होते यह 2.5 लाख से अधिक पोस्ट के साथ एक ट्रेंड बन गया और मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार के नागरिक सहभागिता पोर्टल MyGovIndia ने भी इसमें भाग लिया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार 'भारत में क्या गलत है' ट्रेंड क्या है और यह वायरल क्यों हो रहा है? उसके पीछे की कहानी 10 दिन पहले उस वक्त शुरू हुई जब झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश पर्यटक के साथ अपराधियों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया।

इस घटना के कारण सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया और एक्स पर सक्रिय कई विदेशी लोगों ने अपने अकाउंट से भारत में अपने अप्रिय यात्रा अनुभवों का जिक्र किया।

हालाँकि, इन सब आरोप-प्रत्यारोप के बीच कुछ अकाउंट्स ने अवसर का लाभ उठाते हुए भारत की छवि खराब करने का भी प्रयास किया और आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं भारत में रोजाना होती रहती है।

बीते एक सप्ताह में ऐसे कई पोस्ट साझा किए गए, जिनमें भारत को "दुनिया की बलात्कार राजधानी" कहकर मजाक उड़ाया गया है। इतना ही नहीं इन पोस्टों ने भारत में सार्वजनिक स्वच्छता और संस्कृति से संबंध में दावा किया कि भारत में अभी भी रूढ़िवादिता को बढ़ावा दिया जाता है।

टॅग्स :भारतक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए