लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ के स्कूल में बड़ा हादसा, 250 साल पुराना पेड़ गिरा, 1 छात्रा की मौत,19 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2022 17:06 IST

चंडीगढ़ के एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि यहां सेक्टर 9 के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में छात्राओं पर 250 साल पुराना पेड़ गिर गया। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 19 छात्राऐं घायल हैं। फिलहाल घायल छात्राओं को अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अभिभावकों ने हंगामा भी किया। 

Open in App
ठळक मुद्दे250 साल पुराना पेड़ गिरने के बाद 16 छात्राएं दब गई थी एक छात्रा को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गयाहादसे के बाद कई स्कूलों को पुराने पेड़ों को लेकर जांच की जाएगी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर 9 के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल से एक बुरी खबर सामने आई है। स्कूल में एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दें कि 250 साल पुराना एक पेड़ छात्राओं पर गिर गया। हादसा उस वक्त हुआ जब छात्राएं  लंच कर रही थी। जानकारी के मुताबिक हादसे में एक छात्रा की जान चली गई है । 19 छात्राएं घायल बताई जा रही हैं। कुछ छात्राओं को हलकी चोटें आई जबकी लगभग 15 छात्राओं को सेक्टर 16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्कूल में हंगामा मच गया। वहीं हादसे की जानकारी के बाद अभिभावक स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया है। 

1 छात्रा की मौत, 19 घायल 

हादसे के दौरान पेड़ के नीचे 16 छात्राएं दब गई थी जिन्हे बामुश्किल बाहर निकाला गया। हिराक्षी नाम की छात्रा को पीजीआई ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि बाकी 15 छात्राओं का सेक्टर 16 में इलाज चल रहा है। स्कूल में हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया । मौके पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। स्कूल पहुंचे चिंतित अभिभावकों ने भी स्कूल में हंगामा किया। 

सीएम भगवंत मान ने दिए जांच के आदेश 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हादसे पर दुख जताया है। घटना  की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में बता दें कि जो पेड़ गिरा है वो हेरिटेज वृक्ष था और लगभग 250 साल पुराना बताया जा रहा है। हादसे को लेकर चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही बाकी स्कूलों में भी इस तरह के पेड़ों को लेकर जांच की जाएगी और 2 दिन के अंदर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट सर्वे करेगा ।

टॅग्स :चंडीगढ़भगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतपंजाब में हुए धमाकों पर सीएम भगवंत मान ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा- "भाजपा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही"

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार