लाइव न्यूज़ :

डीजल की महंगाई के खिलाफ इंदौर में ट्रांसपोर्टरों ने ट्रकों पर लगाए काले झंडे

By भाषा | Updated: June 28, 2021 14:21 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 28 जून डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर विरोध जताते हुए इंदौर में ट्रांसपोर्टरों ने अपने ट्रकों और दफ्तरों पर सोमवार को काले झंडे लगाए और सरकार से इस ईंधन पर कर-उपकर घटाने की मांग की।

इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती ने संवाददाताओं को बताया कि परिवहन उद्योग के प्रमुख संगठन ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने बताया कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर, लोहा मंडी, देवास नाका और बायपास रोड पर ट्रांसपोर्टरों ने अपने ट्रकों और दफ्तरों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया।

मुकाती ने कहा, "शहर में डीजल के दाम बढ़ते-बढ़ते 97 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि ये जल्द ही सैकड़ा लगा देंगे। ईंधन की इस कमरतोड़ महंगाई से हमारे कारोबार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।"

उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की प्रमुख मांग है कि केंद्र और राज्य सरकार डीजल पर कर-उपकर घटाए और पेट्रोल व डीजल का बिक्री मूल्य एक समान रखा जाए। मुकाती ने बताया कि शहर में करीब 2,000 ट्रक ऑपरेटर हैं जिनके 6,000 वाहन चल रहे हैं।

कारोबारी सूत्रों ने बताया कि शहर में सोमवार को डीजल 97.72 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?