लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश होमगार्ड वेतन घोटाला मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी का तबादला

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:10 IST

जायसवाल ने मंगलवार को शामली के एसपी के रूप में प्रभार संभाल लिया। उन्होंने अजय कुमार का स्थान लिया है जिनका इसी पद पर मैनपुरी में तबादला कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्दे। गौतमबुद्ध नगर में जुलाई 2018 में अपनी तैनाती के बाद से 31 वर्षीय अधिकारी नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों में एसपी के पद पर रहे।अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड वेतन घोटाला और बाइक बोट टैक्सी धोखाधड़ी मामलों की जांच का नेतृत्व करने वाले आईपीएस अधिकारी विनीत जायसवाल का गौतमबुद्ध नगर से स्थानांतरण कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी जायसवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। जायसवाल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानांतरण किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर में जुलाई 2018 में अपनी तैनाती के बाद से 31 वर्षीय अधिकारी नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों में एसपी के पद पर रहे। उनके नेतृत्व में हुई जांच में नवम्बर में पांच होमगार्ड अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई और यहां होमगार्ड वेतन घोटाले में अनियमितताओं का खुलासा किया। जायसवाल ने बाइक बोट टैक्सी सेवा धोखाधड़ी की जांच को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जायसवाल ने मंगलवार को शामली के एसपी के रूप में प्रभार संभाल लिया। उन्होंने अजय कुमार का स्थान लिया है जिनका इसी पद पर मैनपुरी में तबादला कर दिया गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए