लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चिड़ियाघर की निदेशक का तबादला, शेर के बाड़े में युवक के कूदने पर हुई कार्रवाई

By भाषा | Updated: October 19, 2019 10:02 IST

तबादले का आदेश ऐसे वक्त आया है, जब कुछ घंटे पहले ही उन्होंने दिल्ली चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में कूदने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को बचाने के कामयाब अभियान की निगरानी की।

Open in App
ठळक मुद्देसुनीश बक्शी को नियमित नियुक्ति होने तक दिल्ली चिड़ियाघर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।वर्ष 2014 में एक व्यक्ति चिड़ियाघर में बाघ के बाड़े में कूद गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका था।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिल्लीचिड़ियाघर की निदेशक रेनू सिंह का तबादला कर दिया है। उनका स्थानांतरण ऐसे वक्त हुआ है जब कुछ घंटे पहले ही मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में कूद गया था और उसे बचाने का कामयाब अभियान चलाया गया। उत्तरप्रदेश कैडर की 1997 बैच की आईएफएस अधिकारी सिंह को वन उपमहानिरीक्षक के तौर पर मंत्रालय भेज दिया गया है। उन्हें दो मार्च 2017 को दिल्ली चिड़ियाघर का निदेशक नियुक्त किया गया था। चिड़ियाघर की वह पहली महिला निदेशक थीं।

एजीएमयूटी कैडर के 1998 बैच के आईएफएस अधिकारी सुनीश बक्शी को नियमित नियुक्ति होने तक दिल्ली चिड़ियाघर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । तबादले का आदेश ऐसे वक्त आया है, जब कुछ घंटे पहले ही उन्होंने दिल्ली चिड़ियाघर में शेर के बाड़े में कूदने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को बचाने के कामयाब अभियान की निगरानी की। वर्ष 2014 में एक व्यक्ति चिड़ियाघर में बाघ के बाड़े में कूद गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका था। इस बार चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने तुरंत कदम उठाया और ऐसी आपात स्थिति में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया को अपनाया।

दिल्ली चिड़ियाघर में गुरुवार को मानसिक रूप से अंतुलित 25 वर्षीय एक व्यक्ति शेर के बाड़े में कूद गया। खतरे से बेपरवाह व्यक्ति शेर के सामने चला गया लेकिन चिड़ियाघर कर्मियों ने समय रहते शेर को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसे बचा लिया। इस घटना से 2014 में हुए हादसे की यादें ताजा हो गई जब एक व्यक्ति सफेद बाघ के बाड़े में कूद गया था। बाघ के हमले के कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन को सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने पर मजबूर होना पड़ा।

टॅग्स :चिड़ियाघरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील