लाइव न्यूज़ :

गैर मान्यताप्राप्त कॉलेज से एमबीबीएस छात्र का मान्यताप्राप्त कॉलेज में स्थानांतरण अनुचित : उच्चतम न्यायालय

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी है कि चिकित्सा पाठ्यक्रम में स्नातक कर रहे किसी छात्र का किसी दूसरे कॉलेज में स्थानांतरण तभी मान्य है जब दोनों कॉलेज कानून के तहत केन्द्र सरकार से मान्यताप्राप्त हों।

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी की पीठ ने राजस्थान उच्च न्यायालय के उस फैसले को दरकिनार कर दिया जिसमें भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (एमसीआई) को निर्देश दिया गया था कि वह एक गैर मान्यताप्राप्त कॉलेज से एक एमबीबीएस छात्रा को मान्यताप्राप्त कॉलेज में स्थानांतरित करने की अनुमति दे।

पीठ ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय द्वारा की गई स्थानांतरण नियमों के नियम 6(2) की व्याख्या स्पष्टत: गलत है। नियम गैर मान्यता प्राप्त कॉलेज से मान्यताप्राप्त कॉलेज में स्थानांतरण पर स्पष्ट रूप से रोक लगाता है। नियम 6(2) कहता है कि स्थानांतरण केवल तभी मान्य है जब दोनों कॉलेज भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद कानून 1956 के नियम 11(2) के तहत मान्यताप्राप्त हों।’’

पीठ राजस्थान उच्च न्यायालय के सितंबर 2020 के उस फैसले के खिलाफ एमसीआई की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें छात्रा आंचल परिहार के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी गई थी और कहा गया था कि शब्द ‘स्थानांतरण’ केवल भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद कानून तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका दायरा व्यापक है।

परिहार अनंत इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, राजसमंद में पढ़ाई कर रही थी और उसने 2019 में निदेशक मंडल से डॉ. एस एन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में अपने स्थानंतरण को मंजूरी देने का आग्रह किया था।

एमसीआई ने इस आधार पर उसके आग्रह को खारिज कर दिया था कि यह स्थानांतरण नियम के तहत मान्य नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए