लाइव न्यूज़ :

500 स्पाइसएक्सप्रेस कर्मियों को कोल्ड चेन टीकों के रख-रखाव का प्रशिक्षण

By भाषा | Updated: December 14, 2020 11:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर ‘माइलॉजिस्टिक्स गुरुकुल’ अकादमी स्पाइसजेट की माल ढुलाई शाखा ‘स्पाइसएक्सप्रेस’ के 500 से अधिक कर्मियों को उन टीकों के रख-रखाव संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रही है, जिन्हें कोल्ड चेन प्रणाली में रखे जाने की आवश्यकता है।

दिल्ली स्थित प्रशिक्षण अकादमी ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह ‘‘करीब 25 प्रतिभागियों वाले हर बैच को दो दिन के लिए प्रतिदिन चार घंटे’’ ऑनलाइन प्रशिक्षण मुहैया करा रही है।

फाइजर, भारत बॉयोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ने देश में कोविड-19 के आपातकाल में इस्तेमाल के लिए औषधि महानियंत्रक, भारत सरकार (डीसीजीआई) से अनुमति मांगी है।

देश में एस्ट्राजेनेका के अध्यक्ष गगनदीप सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का कोविड-19 का टीका अगले साल की पहली छमाही में उपलब्ध होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि माइलॉजिस्टिक्स गुरुकुल और स्पाइसजेट ने स्पाइसएक्सप्रेस के 500 से अधिक कर्मियों को टीकों के रख-रखाव संबंधी हर पहलू की जानकारी देने के लिए हाथ मिलाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील