लाइव न्यूज़ :

झारखंड के लातेहार में हाथियों को बचाने के लिए रोकी गई ट्रेन, टला बड़ा हादसा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2022 16:02 IST

झारखंड के लातेहार में बड़ी संख्या में जंगली हाथी पाए जाते हैं। यहां कई बार हाथी रेलवे ट्रैक पर भी आ जाते हैं। ऐसी ही एक घटना में पलामू टाइगर रिजर्व एरिया में हांथियों को बचाने के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगा कर रोकना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देहाथियों के रेलवे ट्रेक पर आ जाने के कारण रोकनी पड़ी ट्रेन शक्तिपुंज एक्सप्रेस में इमरजेंसी ब्रेक लगा कर बचाई हाथियों की जानलोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

रांची:  झारखंड के लातेहार में पलामू टाइगर रिजर्व एरिया में हांथियों को बचाने के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगा कर रोकना पड़ा। दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल में पड़ने वाले इस लाइन में डाऊन शक्तिपुंज एक्सप्रेस आ रही थी, तभी लोको पायलट को ट्रैक पर हाथियों का झूंड दिखाई दिया। इसके बाद ट्रेन के वरिष्ठ लोको पायलट अनिल कुमार विद्यार्थी और सहायक लोको पायलट रजनीकांत चौबे ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और लगभग 10 से 12 हाथियों के झुंड को जाने दिया।

बताया जाता है कि हाथियों का झुंड जब जंगल की ओर चला गया, इसके बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इस घटना के संबंध में सहायक लोको पायलट रजनी कान्त चौबे ने बताया कि आज मुझे बहुत खुशी और गर्व हो रहा है कि मैंने समय रहते ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगा हाथियों को कटने से बचा लिया। रेलवे के लोको पायलट की इस पहल का वन विभाग के अधिकारी और वन्यजीव विशेषज्ञ काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

वन्य जीव विशेषज्ञ डॉ. डीएस श्रीवास्तव ने कहा कि यह लोको पायलट की सतर्कता का परिणाम है कि हाथियों की जान बच गई। उल्लेखनीय है कि यह एरिया एलिफैंट कॉरिडोर है। इस क्षेत्र में हाथियों का लगातार मूवमेंट रहता है। वहीं पर्यावरण प्रेमी और पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारी लगातार पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से गुजरने वाली इस लाइन को डाइवर्ट करने की मांग कर रहे हैं। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि इस मार्ग पर थर्ड लाइन बनने के बाद टाइगर रिजर्व दो हिस्सों में बंट जायेगा और जानवरों के लिए इधर से उधर जाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

बता दें कि झारखंड के लातेहार में बड़ी संख्या में जंगली हाथी पाए जाते हैं। इस इलाके में इंसानों और हाथियों का आमना सामना होता रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 7 महीनों में हाथियों के हमले में राज्य में 52 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान अलग-अलग वजहों से 8 हाथियों की भी जान गई है। झारखंड विधानसभा के बीते बजट सत्र में वन विभाग के प्रभारी मंत्री चंपई सोरेन ने हाथियों के उत्पात से जुड़े एक सवाल के जवाब में बताया था कि वर्ष 2021-22 में हाथियों द्वारा राज्य में जानमाल को नुकसान पहुंचाए जाने से जुड़े मामलों में वन विभाग ने एक करोड़ 19 लाख रुपये के मुआवजे का भुगतान किया है।

टॅग्स :झारखंडRanchiहाथीelephantRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम