लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कसारा घाट में भारी बारिश से रेल पटरियां प्रभावित, ट्रेन सेवाएं बाधित

By भाषा | Updated: July 22, 2021 10:44 IST

Open in App

मुंबई, 22 जुलाई मुंबई और आस-पड़ोस के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई और यहां से पास कसारा घाट एवं अन्य इलाकों में कुछ रेल पटरियां अपनी जगह से खिसक गईं तथा कुछ स्थानों पर मिट्टी धंसने एवं बड़े पत्थर गिरने से लंबी दूरी की और स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह बाधित हुईं।

रेलवे के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया और फंसे हुए रेल यात्रियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई।

मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बुधवार रात से दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से पड़ोस के ठाणे जिले में केवल अंबरनाथ स्टेशन और टिटवाला तक चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण इस रेलवे खंड पर विभिन्न स्थानों पर रेलवे पटरियां बह जाने, पत्थरों के गिरने और बाढ़ एवं मिट्टी धंसने के बाद तितवाला से इगतपुरी (ठाणे से सटे नासिक जिले में) और अंबरनाथ से पड़ोस के पुणे जिले में लोनावला तक ट्रेन परिचालनों को रोक दिया गया है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को रात सवा दस बजे मध्य रेलवे ने यहां से 120 किलोमीटर दूर कसारा के पास अंबरमाली स्टेशन के पास पटरियों पर बहुत ज्यादा पानी भर जाने और कसारा घाट पर पत्थर टूटकर गिरने की घटनाओं के बाद टिटवाला और इगतपुरी रेल खंड के बीच मध्य रेलवे ने यातायात निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर मध्य रेलवे ने मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित वंगानी स्टेशन के पास बाढ़ आने और खंडाला घाट खंड में कुछ पत्थरों के गिरने के बाद अंबरनाथ और लोनावला के बीच यातायात रोक दिया।

मध्य रेलवे ने कहा कि कुछ घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण रेल पटरियों और अन्य उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है।

सुतार ने बताया कि दोनों खंडों पर ट्रेनों का संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए