लाइव न्यूज़ :

जालंधर में दूसरे दिन किसानों के प्रदर्शन से ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: August 21, 2021 13:42 IST

Open in App

गन्ने की दाम में वृद्धि की मांग कर रहे किसानों ने शनिवार को जालंधर में रेल पटरियों और एक राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। इससे ट्रेनों का परिचालन और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। फिरोजपुर संभाग के रेलवे अधिकारियों के अनुसार 50 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। वहीं 54 ट्रेनों को यो तो दूसरे मार्ग पर मोड़ दिया गया या उन्हें गंतव्य स्थान से पहले ही रोक दिया गया। सैंकड़ों किसानों ने शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए आंदोलन शुरू किया था ताकि पंजाब सरकार पर गन्ना बकाया और गन्ना कीमतों में बढ़ोतरी से संबंधित उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव डाला जा सके। शनिवार को उन्होंने मांगो की पूर्ति तक अवरोधक हटाने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि आपात सेवा वाले वाहनों की आवाजाही को अनुमति दी गई है। जालंधर जिले के धनोवली गांव के निकट प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के जालंधर-फगवाड़ा मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। इस प्रदर्शन की वजह से जालंधर, अमृतसर, पठानकोट में यातायात प्रभावित है। प्रशासन ने कुछ वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों को मोड़ा है। जालंधर-चहेरू खंड पर बैठे किसानों ने जालंधर में लुधियाना-अमृतसर और लुधियाना-जम्मू रेल पटरियों को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे अमृतसर-नई दिल्ली (02030) और अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब (04068) सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा