लाइव न्यूज़ :

Train Accident: बीकानेर एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतरीं, 5 की मौत, 45 यात्री घायल, राहत तेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 13, 2022 20:23 IST

Train Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में दोमोहोनी के निकट बृहस्पतिवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए।

Open in App
ठळक मुद्देआपदा प्रबंधन और बचाव दल पहले ही मौके पर पहुंच चुके हैं।रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Train Accident: पश्चिम बंगाल में गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोमोहोनी के पास गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन (15633) के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 5 की मौत हो गई और 45 लोग घायल हैं। हादसा न्यू दोमोहोनी रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

रिपोर्टों ने सुझाव दिया कि बचाव कार्यों में गैस कटर का उपयोग किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि रेलवे ट्रैक में दरार के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं जबकि आपदा प्रबंधन और बचाव दल पहले ही मौके पर पहुंच चुके हैं।

कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। टीवी फुटेज में दिखा है कि कई डिब्बे पटरी से उतरे हुए हैं और बचावकर्मी यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

जलपाइगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 5 यात्रियों की मौत हो गई है और 45 लोग घायल हैं। गुवाहाटी में पूर्वोत्तर प्रांतीय रेलवे (एनएफआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना एनएफआर के अलीपुरद्वार संभाग के अंतर्गत एक इलाके में शाम करीब पांच बजे हुई।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना अलीपुरद्वार जंक्शन से 90 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हुई। प्रवक्ता ने कहा, ''दुर्घटना राहत ट्रेन और एक मेडिकल टीम घटनास्थल के लिये रवाना हो गई है। हम विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।''

टॅग्स :भारतीय रेलअसमपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो