लाइव न्यूज़ :

ट्राई ने मोबाईल कंपनी से मांगा लॉकडाउन के दौरान प्रीपेड उपयोगकर्ताओं के रिचार्ज तौर-तरीकों का आंकड़ा

By भाषा | Updated: April 15, 2020 05:16 IST

दूरसंचार कंपनियों ने जरूरतमंद प्रीपेड ग्राहकों को वैधता अवधि बढ़ाने और अतिरिक्त टॉकटाइम देने जैसे लाभ दिए थे। ट्राई ने कंपनियों से यह लाभ उठाने वाले ग्राहकों की संख्या से जुड़ी जानकारी भी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देवोडाफोन आइडिया ने कम आय वाले प्रीपेड ग्राहकों को पहले 17 अप्रैल तक वैधता बढ़ाने और 10 रुपये का टॉकटाइम देने की घोषणा की थी।भारती एयरटेल ने भी अपने आठ करोड़ जरूरतमंद प्रीपेड ग्राहकों को 17 अप्रैल तक वैधता बरकरार रखने और 10 रुपये का टॉकटाइम देने की घोषणा की थी।

नयी दिल्ली:  भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सभी दूरसंचार कंपनियों से प्रीपेड उपयोक्ताओं के मोबाइल रिचार्ज कराने की प्रवृत्ति और तौर तरीकों की जानकारियां मांगी हैं। सूत्रों ने बताया कि भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया समेत अन्य सभी कंपनियों से 24 घंटे के भीतर लॉकडाउन (बंद) की अवधि के दौरान का आंकड़ा देने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल को भी भी यह आंकड़े देने के लिए कहा गया है।

इनके मिलने के बाद ट्राई लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने की स्थिति में प्रीपेड ग्राहकों को दिए जाने वाले लाभ पर अंतिम निर्णय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को 19 दिन बढ़ा दिया। इससे पहले लगायी गयी 21 दिन की पाबंदी 14 अप्रैल को समाप्त हो गई। इस दौरान दूरसंचार कंपनियों ने जरूरतमंद प्रीपेड ग्राहकों को वैधता अवधि बढ़ाने और अतिरिक्त टॉकटाइम देने जैसे लाभ दिए थे। सूत्रों ने बताया कि ट्राई ने कंपनियों से यह लाभ उठाने वाले ग्राहकों की संख्या से जुड़ी जानकारी भी मांगी है।

साथ ही उनके बारे में भी बताने को कहा गया है जो सार्वजनिक बंद के दौरान रिचार्ज नहीं करा सके। वोडाफोन आइडिया ने कम आय वाले प्रीपेड ग्राहकों को पहले 17 अप्रैल तक वैधता बढ़ाने और 10 रुपये का टॉकटाइम देने की घोषणा की थी। भारती एयरटेल ने भी अपने आठ करोड़ जरूरतमंद प्रीपेड ग्राहकों को 17 अप्रैल तक वैधता बरकरार रखने और 10 रुपये का टॉकटाइम देने की घोषणा की थी। रिलायंस जियो ने अपने ‘जियो फोन’ के ग्राहकों को 100 मिनट मुफ्त टॉकटाइम और 100 मुफ्त एसएमएस दिए थे। साथ ही उनकी वैधता 17 अप्रैल तक बढ़ा दी थी।

हालांकि दूरसंचार उद्योग ने ट्राई के सभी प्रीपेड ग्राहकों की वैधता बढ़ाने और 10 रुपये का टॉकटाइम देने के सुझाव को खारिज कर दिया था। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) का कहना है कि सार्वजनिक रोक के दौरान कम आय वाले लोगों को आपस में जोड़े रखने के लिए दूरसंचार कंपनियां 600 करोड़ रुपये का लाभ दे चुकी हैं। सभी प्रीपेड ग्राहकों को इस तरह का लाभ देना कंपनियों के वश की बात नहीं है। इसके लिये सरकार चाहे तो सब्सिडी दे सकती है। 

टॅग्स :ट्राईबीएसएनएलएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारतBSNL डायरेक्टर के 'अंडरवियर, हेयर ऑयल' वाले टास्क पर मंत्री सिंधिया का एक्शन, अधिकारी को थमाया नोटिस

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारबीएसएनएलः 1 रुपये में 1 महीने तक 4जी सेवा?, 15 अक्टूबर से 15 नवंबर, 2025 तक लाभ उठाएं, जानें सुविधा

कारोबारक्या है 'स्वदेशी' 4जी नेटवर्क? पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया, 97,000 से अधिक टावर चालू

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण