लाइव न्यूज़ :

तस्करी का मामला : अदालत ने अभिनेता अरमान कोहली, अन्य आरोपी की हिरासत एक सितंबर तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: August 30, 2021 18:40 IST

Open in App

मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली और कथित मादक पदार्थ तस्कर अजय सिंह की एनसीबी हिरासत की अवधि एक सितंबर तक बढ़ा दी। कोहली तथा सिंह को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में अभिनेता के आवास पर 28 अगस्त को छापेमारी कर गिरफ्तार किया था और उन पर एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में उन्हें एनडीपीएस मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया था, जिसने उन्हें एक दिन के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। उनकी रिमांड बढ़ाने की मांग करते हुए एनसीबी ने सोमवार को अदालत से कहा कि उसने छापेमारी के दौरान अभिनेता के घर से एक ग्राम से अधिक कोकीन जब्त की है तथा कोहली एवं सिंह से आगे की पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लेने की जरूरत है। छापेमारी के बाद कोहली को पहले हिरासत में लिया गया और फिर एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी के मुताबिक सिंह मादक पदार्थों का आपूर्तिकर्ता है, जिसने 49 वर्षीय अभिनेता की कथित तौर पर नशीले पदार्थों के मामले में संलिप्तता के बारे में सूचना दी थी। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सिंह को मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने 2018 में काफी मात्रा में एफेड्रिन की जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील