लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव से यातायात हुआ प्रभावित

By भाषा | Updated: July 19, 2021 10:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई दिल्ली में सोमवार सुबह बारिश होने से आईटीओ और पुल प्रहलादपुर समेत कई मार्गों पर जलभराव हो गया जिसकी वजह से यातायात प्रभावित हुआ।

बारिश के कारण रिंग रोड, प्रगति मैदान, पालम, किराड़ी और रोहतक रोड पर भी पानी भर गया। पुल प्रहलादपुर अंडरपास की तरफ से तो यातायात को मोड़ना पड़ा।

दिल्ली की यातायात पुलिस की ओर से ट्वीट किया गया, ‘‘पुल प्रहलादपुर में रेलवे के पुल के नीचे पानी भरने की जानकारी मिली। महरौली-बदरपुर रोड से यातायात को मथुरा रोड की तरफ मोड़ा गया।’’

जलभराव के कारण मिलेनियम पार्क के निकट रिंग रोड पर, सराय काले खां, किलोकरी, धौला कुआं, विकास मार्ग, आजादपुर आदि स्थानों पर भी यातायात संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो गईं।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने कहा कि जलभराव की शिकायतें दूर करने को प्राथमिकता दी जा रही है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वरिष्ठ इंजीनियरों के साथ हमारे कर्मचारी काम में लगे हुए हैं। सड़कों से पानी हटाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए