लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जलभराव के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: September 2, 2021 14:13 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। लोक निर्माण विभाग तथा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आजाद मार्केट अंडरपास, डब्ल्यूएचओ इमारत के पास रिंग रोड पर, आईटीओ, अरबिन्दो मार्ग पर एम्स फ्लाईओवर के पास, पालम अंडरपास, सफदरजंग, इंडिया गेट के पास, नांगलोई, रोहतक रोड सहित कुछ इलाकों में बारिश के कारण पानी भर गया। जलभराव के कारण आईटीओ, विकास मार्ग, धौला कुआं, रिंग रोड, रोहतक रोड, पंजागी बाग, करमपुरा सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को जलभराव वाले सभी मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी है। यातायात पुलिस ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘ आजाद मार्केट अंडरपास के पास जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही बंद है। जलभराव के कारण नांगलोई से मुंडका (दोनों ओर) के बीच यातायात प्रभावित है।’’ कई लोगों ने सोशल मीडिया पर जलभराव वाले इलाकों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। ऐसे ही एक वीडियो में डीटीसी की एक क्लस्टर बस पानी में फंसी नजर आ रही है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जलभराव की करीब 10 से 20 शिकायतें मिली हैं और सभी को प्राथमिकता के साथ दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए ‘पंप’ का इस्तेमाल किया जा रहा है। हमारे कर्मचारी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।’’ भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह से 229.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सितंबर में होने वाली औसत 129.8 मिमी बारिश से काफी अधिक है। आम तौर पर माह के पहले दो दिन केवल 16.7 मिमी बारिश ही होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति