लाइव न्यूज़ :

संभल में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: July 24, 2021 11:10 IST

Open in App

संभल (उप्र), 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने एक व्यापारी की गोली मार कर हत्या कर दी।

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने शनिवार को बताया कि चंदौसी थाना क्षेत्र के विकास नगर में व्यापारी अभिषेक अग्रवाल (35) की घर के बाहर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पैसों के विवाद से जुड़ा है।

मिश्रा ने बताया कि आरोपी नवीन भारती और प्रवीन भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, दोनों सगे भाई हैं। घटना में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक की मां आशा अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे ने आरोपी से 10 साल पहले दो लाख 70 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे और उसके बदले में वह 25 लाख रुपये दे चुका था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दुकान बंद करके घर पर आया था तभी आरोपियों ने घर से बुला कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए