लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पाली में ट्रैक्‍टर ट्रॉली और ट्रेलर में हुई जोरदार टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2022 08:12 IST

इस घटना पर बोलते हुए सुमेरपुर के थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि ट्रैक्‍टर ट्राली में श्रद्धालु सवार थे, जो रामदेवरा से पाली लौट रहे थे। इस दौरान यह टक्कर हुई और यह हादसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के पाली में एक ट्रैक्‍टर ट्रॉली और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हुई है। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा घायल भी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर पाली हादसे पर दुख जताया है।

जयपुर: राजस्‍थान के पाली जिले में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। इसके साथ 20 से अधिक लोग घायल भी हो गए है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है ट्राली में श्रद्धालु सवार थे और वे जब रामदेवरा से पाली लौट रहे थे तब यह घटना घटी है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने के लिए कामना की है। 

हादसे में श्रद्धालु की हुई है मौत

सुमेरपुर के थाना प्रभारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि एक ट्रैक्‍टर ट्रॉली व ट्रेलर की आपस में टक्‍कर हो गई। उन्होंने कहा कि ट्रैक्‍टर ट्राली में श्रद्धालु सवार थे, जो रामदेवरा से पाली लौट रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

पीएम मोदी ने इस घटना पर जताया दुख

इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘राजस्थान के पाली में हुआ हादसा दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’  

टॅग्स :राजस्थानसड़क दुर्घटनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील