लाइव न्यूज़ :

वेलनेस सेंटर स्थापित होने से देश में पर्यटन बढ़ेगा : प्रह्लाद पटेल

By भाषा | Updated: February 2, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 फरवरी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि आने वाले समय में देश के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों की संख्या में स्वस्थ्य परिचर्या केंद्र (वेलनेस सेंटर) स्थापित किये जायेंगे जिससे न केवल देश-विदेश के पर्यटकों को लाभ होगा बल्कि ‘‘वेलनेस टूरिज्म’’ को बढ़ावा मिलेगा ।

पटेल ने ‘भाषा’ से कहा, ‘‘यह बजट भारत में वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने वाला है । उन्होंने कहा कि इस श्रेणी के पर्यटन के लिए भारत सबसे पसंदीदा जगह है क्योंकि हमारे पास पहले से ही योग, आयुष है लेकिन स्वस्थ्य परिचर्या केंद्र (वेलनेस सेंटर) की कमी थी । ’’

उन्होंने कहा कि अब हजारों की संख्या में वेलेनेस सेंटर बनाने की बात कही गई है, इससे बड़े परिणाम आएंगे और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा ।

उन्होंने कहा कि यह देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगा ।

समझा जाता है कि वेलनेस टूरिज्म के तहत 25 हजार वेलनेस सेंटर स्थापित करने की कल्पना की गई है ।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि पर्यटन के लिए संपर्क सुविधा की जरूरत होती है और जितने भी राजमार्ग बनाने की घोषणा की गई है, वह उनको पर्यटन हाईवे मानते हैं ।

उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिए सबसे महत्वपूर्ण आधाराभूत ढांचा होगा है, चाहे सड़क नेटवर्क हो, रेल नेटवर्क हो या फिर वायु सम्पर्क हो अथवा द्वितीय और तृतीय श्रेणी के नगरों को जोड़ने की बात हो ।

प्रह्लाद पटेल ने कहा, ‘‘ ये राजमार्ग निश्चित रूप से पर्यटकों को लुभाएंगे और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे । ’’

उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में हमारी दो योजनाएं ‘प्रसाद और स्वदेश दर्शन’ को बल दिया गया है। इसके अलावा विशिष्ट पर्यटक स्थल ‘आइकोनिक साइट योजना’ को इस बजट में स्थान मिला है, जो बड़ी परियोजना है ।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन अगले वित्त वर्ष में होने जा रहा है, जिसके लिए 77.78 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है।

उन्होंने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने जा रहा है और बजट में वर्षगांठ और शताब्दी और योजना के लिए 144.64 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए