लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 16 लाख के पार, कर्नाटक में 588 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:48 IST

Open in App

अमरावती/हैदराबाद/बेंगलुरु, 25 मई दक्षिण भारत में मंगलवार को आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16 लाख से अधिक हो गए, तेलंगाना में संक्रमण के 3,821 नए मामले सामने आए और कर्नाटक में महामारी से 588 मरीजों की मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मंगलवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में राज्य में 15,284 नए मामले सामने आए तथा कोविड-19 से 106 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 16,09,105 हो गए और मृतकों की संख्या 10,328 पर पहुंच गई।

राज्य में अभी 1,98,023 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 14,00,754 लोग ठीक हो चुके हैं।

तेलंगाना में मंगलवार को संक्रमण के 3,821 नए मामले सामने आए तथा 23 और मरीजों की मौत हो गई।

सरकारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,60,141 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 3,169 पर पहुंच गई है।

तेलंगाना में अभी कोविड-19 के 38,706 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 5,18,266 लोग ठीक हो चुके हैं।

इस बीच एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि 45 वर्ष की आयु से अधिक के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक मंगलवार से पुनः दी जा रही है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 22,758 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 24,72,973 हो गए।

पिछले 24 घंटे में 38,224 मरीज ठीक हो गए जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 20 लाख से अधिक हो गई है। राज्य में कोविड-19 से 588 और मरीजों की मौत हो गई।

कर्नाटक में अब तक महामारी की चपेट में आने से 26,399 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वर्तमान में 4,24,381 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग