लाइव न्यूज़ :

तोशिबा वाटर सॉल्यूशंस बिहार में जलमल शोधन संयंत्र लगाएगी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 00:07 IST

Open in App

पटना, चार अगस्त तोशिबा वाटर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (टीडब्लूएस) बिहार में गंगा नदी के किनारे 300 करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाले जलमल शोधन संयंत्र लगाने के लिए एक अनुबंध किया है ।

जापनी कंपनी तोशिबा इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम्स एंड सॉल्यूशंस कॉरपोरेशन (टीआईएसएस) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टीडब्लूएस ने एक पंप स्टेशन सहित जलमल शोधन संयंत्र के निर्माण और उसके संचालन एवं रखरखाव की एक परियोजना पर बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीयूआईडीसीओ) के साथ एक अनुबंध किया है। यह सीवेज निर्माण परियोजना गंगा को साफ करने के भारत सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है।

कंपनी द्वारा बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस परियोजना में गंगा के किनारे स्थित हाजीपुर शहर में जलमल शोधन संयंत्र का निर्माण करने के अलावा इसका 15 वर्ष तक परिचालन और रखरखाव करने का अनुबंध है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गंगा के किनारे के जलमल शोधन संयंत्रों में प्रतिदिन नदी में छोड़े गए जलमल के केवल एक हिस्से को साफ करने की क्षमता है। चूँकि गंगा का और इसके किनारे के पर्यावरण में सुधार करना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, इसके लिए भारत सरकार ने 2015 में नदी को साफ करने के लिए एक कार्य योजना की घोषणा किया। सरकार की कार्य योजना में योगदान करते हुए टीडब्लूएस ने बिहार में एक, उत्तर प्रदेश में दो और झारखंड में एक जल मल शोधन संयंत्र का निर्माण किया है।

वर्तमान में टीडब्ल्यूएस बिहार में चार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों का निर्माण कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू