लाइव न्यूज़ :

टोपे ने कहा, विरार अग्निकांड राष्ट्रीय खबर नहीं है, बाद में दी सफाई

By भाषा | Updated: April 23, 2021 17:13 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि विरार के निजी अस्पताल में लगी आग ‘राष्ट्रीय खबर नहीं थी’ जिसमें 13 मरीजों की जान चली गई।

हालांकि, बाद में मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि तब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाले मुद्दों पर चर्चा के बारे में बोल रहे थे तभी अचानक विरार अस्पताल अग्निकांड से जुड़ा सवाल किया गया जिसका उन्होंने जवाब दिया।

दिन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए टोपे ने कहा, ‘‘ हम ऑक्सीजन और रेमडेसिविर पर बात करेंगे...विरार की घटना राष्ट्रीय खबर नहीं है।’’

जब अग्निकांड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ हम हादसे में मारे गए पीड़ितों को सभी तरह की सहायता और आर्थिक मदद देंगे, जैसे नासिक के पीड़ितों की मदद की गई थी, हम यहां भी उसी तरह करेंगे।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया, ‘नगर निगम और राज्य सरकार विरार अग्निकांड की घटना के प्रत्येक पीड़ित के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की मदद देंगे। अस्पताल का अग्नि सहित ढांचागत और विद्युत संबंधी ऑडिट होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाया गया कि ऑडिट ठीक से नहीं हुआ था तो सबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हमने 10 दिन में घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जो लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ निश्चित तौर पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।’’

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में टोपे ने अपील की कि उनकी टिप्पणी को तोड़मरोड़ कर और संदर्भ से परे ले जाकर पेश नहीं किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझ से प्रधानमंत्री के साथ चर्चा के विषयों के बारे में पूछा गया था। यह पहले ही फैसला हो चुका था कि ऑक्सीजन की आपूर्ति, रेमडेसिविर और टीके की उपलब्धता के विषय पर राज्य की ओर से चर्चा होगी। मैं अपना जवाब पूरा ही कर रहा था तभी रोककर विरार अग्नि कांड के बारे में सवाल पूछा गया।’’

टोपे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने पहले ही घटना की जांच करने सहित सभी जरूरी फैसले ले लिए हैं। इसलिए मैं इस हिस्से को बता रहा था। सभी मेरे काम को जानते हैं। यहां तक निजी क्षति के बावजूद मैं अपने कर्तव्य से नहीं डिगा।’’

मंत्री के निजी क्षति का संदर्भ पिछले साल अगस्त में उनकी मां के निधन से था जो कोविड-19 की पहली लहर के चरम के दौरान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?