लाइव न्यूज़ :

TOP NEWS- दिल्ली में हिंसा, 10 मौत, 150 घायल, भारत-यूएस में तीन समझौते, ceo से मिले डोनाल्ड ट्रंप

By भाषा | Updated: February 25, 2020 18:57 IST

भारत-अमेरिका संबंधों को 21वीं सदी के ‘सबसे अहम गठजोड़’ में से एक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग में वृद्धि दोनों देशों के संबंधों का एक महत्वपूर्ण आयाम है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच वार्ता के दौरान नये नागरिकता कानून का मुद्दा नहीं आया। नागरिकता कानून (सीएए) समर्थक और विरोधी समूहों के बीच हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 10 हो गई।

मंगलवार को शाम छह बजे तक भाषा से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:-

तीन सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये नयी दिल्ली- भारत और अमेरिका ने मंगलवार को 3 अरब डालर के रक्षा सौदे को अंतिम रूप दिया और तीन समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किये जिसमें से एक समझौता ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों ने अपने संबंधों को समग्र वैश्विक सामरिक गठजोड़ के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है।

भारत-अमेरिका संबंधों को 21वीं सदी के ‘सबसे अहम गठजोड़’ में से एक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग में वृद्धि दोनों देशों के संबंधों का एक महत्वपूर्ण आयाम है।

विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच वार्ता के दौरान नये नागरिकता कानून का मुद्दा नहीं आया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने धार्मिक सौहार्द के बारे में सकारात्मक रूप में बातचीत की।

उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) समर्थक और विरोधी समूहों के बीच हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 10 हो गई। जीटीबी अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों की सशस्त्र बटालियन तैनात की जा रही है और अंतरराज्यीय सीमाओं पर करीब से नजर रखी जा रही है।

राज्यसभा की अप्रैल में रिक्त हो रही 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा है कि एनपीआर के तहत राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर 2010 में अंकित कॉलम से संबंधित सूचनाएं ही प्राप्त की जाए जिससे आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।

पुणे- कोरेगांव भीमा जांच आयोग ने 2018 को हुई हिंसा के मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार को तलब करने का निर्णय किया है।

अमेरिका के सांसदों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हित एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अहम बताया है।

भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र जैसी बहुपक्षीय संस्थाओं को अपनी विश्वसनीयता कायम रखने के लिए आमूलचूल परिवर्तन करने की जरूरत है और 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने तथा अवसरों का लाभ उठाने के लिए सुरक्षा परिषद में सुधारों पर ठोस प्रगति आवश्यक है।

चीन में घातक कोरोना वायरस से 71 और लोगों की मौत के बाद इससे मरने वालों की संख्या 2,663 हो गई।

भारतीय कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को एशिया एकादश टीम में शामिल किया गया जो अगले महीने ढाका में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजिबुर रहमान की जन्मशती समारोह के तौर पर होने वाली दो टी20 मैचों की श्रृंखला में फाफ डु प्लेसिस की अगुआई वाली विश्व एकादश के खिलाफ खेलेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने देश में कारोबार पर कायदे कानूनों के अंकुश और कम करने का वादा किया। ट्रम सरकार अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये और अधिक वैश्विक निवेश आकर्षित करना चाहती है।

सेंसेक्स 82 अंक और टूटा, निफ्टी 11,800 अंक से नीचे मुंबई- शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 82 अंक टूट गया। चीन के बाहर भी कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जिससे निवेशक घबराए हुए हैं। इससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीअमित शाहडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअमेरिकाखेलएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील